उज्जैन: खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, होटल-रेस्टोरेंट से पनीर और खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए 🧀🧪
मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर उज्जैन और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब होटल व रेस्टोरेंट में उपयोग होने वाले पनीर की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने इंदौर रोड स्थित वराय होटल एंड रिसॉर्ट, होटल मेघदूत, महालोक ढाबा, रुद्राक्ष रिसॉर्ट और डी-मार्ट से पनीर, मसाले, दाल, आटा और तेल के नमूने एकत्र किए। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #FoodSafety #QualityCheck #CrimeAgainstFoodAdulteration