उज्जैन: कलेक्टर रोशन सिंह की जनसुनवाई में पहुंचे 100 से अधिक आवेदक, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🏛️📋
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान मकान पर किराएदार द्वारा ताला लगाने, अवैध निर्माण, स्कूल के पास गंदगी और पट्टे की जमीन का स्वामित्व न मिलने जैसे मामले सामने आए। कलेक्टर ने पुलिस प्रशासन, नगर निगम आयुक्त और जनपद सीईओ को संबंधित आवेदनों पर तुरंत जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।
#UjjainNews #Jansunwai #CollectorUjjain #PublicGrievanc