उज्जैन: MR-5 ट्रांसफर स्टेशन पर खत्म हुआ 12 साल पुराना कचरे का पहाड़, अब लहलहा रहा हरा-भरा उद्यान 🌿♻️
उज्जैन नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा की पहल से एमआर-5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। 12 वर्षों से जमा करीब 1 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे (लिगेसी वेस्ट) का ट्रामल मशीनों और बायो-मैथनिंग प्रक्रिया के जरिए वैज्ञानिक निपटारा किया गया। कचरा हटाने के बाद उस स्थान पर 500 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाकर एक सुंदर हरित उद्यान विकसित किया गया है। कचरे से 20 हजार टन आरडीएफ, 30 हजार टन सीएंडडी वेस्ट और 50 हजार टन मिट्टी निकालकर अनुपयोगी कचरे को संसाधनों में बदला गया है।
#UjjainNews #SwachhBharat #UjjainNagarNigam #GreenUjjain