बहराइच: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहराइच में ईडी और प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का किया प्रयास, जमकर हुई धक्का मुक्की और नोकझोंक
बहराइच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की और कहासुनी हुई। सोनिया गांधी राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस के नेताओ पर हो रही ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और ईडी का पुतला फूंकने जा रहे थे। पुलिस ने पुतला छीन लिया और कांग्रेसियों को सड़क पर आने से रोक दिया जिसपर पुलिस और कांग्रेसियों बीच जमकर नोक झोंक हुई है।