बहराइच: बनपुरवा इलाके में मौसी के यहां से लौट रहे किशोर को बाइक सवार ने मारी ठोकर, किशोर की हुई मौत
जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी काशी जोत इलाके के रहने वाला किशोर अपनी मौसी के यहां खाना खाकर पैदल वापस आ रहा था। तभी बनपुरवा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार को पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।