बहराइच: आबकारी विभाग की टीम ने बहराइच जिले में 6 स्थानों पर की छापेमारी, 80 लीटर अवैध कच्ची शराब हुई बरामद
जिले में आबकारी विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की गई है। जिले के 6 स्थानो पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है। आबकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि महंतपुरवा,टिकुरी,हसुलिया,पीपलघाट,अकबरपुर,गोगे पुरवा में दबिश के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 100 किग्रा.लहन मौके पर नष्ट किया।