बहराइच: गोलवाघाट के पास साइबर थाना पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, करोड़ों की हेराफेरी में थे शामिल
गोलवाघाट के पास से साइबर थाना पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सिटी पहुप सिंह ने शनिवार शाम करीब 4 बजे बताया कि दोनों शातिर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने लोगों का खाता खोलते थे। उसके बाद उन खातों में फ्रॉड करके हेरा फेरी की रकम का ट्रांजैक्शन करते थे।