बहराइच: अम्बरपुरवा में आंधी-तूफान से टीन शेड ढहने से बुजुर्ग महिला घायल, इलाज जारी
जिले में खैरीघाट थाने के अम्बरपुरवा की बुजुर्ग विमला देवी टीन शेड के नीचे लेटी थी।आंधी में टीन शेड दीवार सहित भरभराकर ढह गया। बुजुर्ग महिला टीन शेड व मलबे में दब गई। उसे कड़ी मशक्कत से गंभीरावस्था में निकाल एंबुलेंस मंगवाकर मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया है। शनिवार को परिजनों ने बताया कि महिला का इलाज जारी है।