कोरांव: जादीपुर संपर्क मार्ग के किनारे झाड़ी में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शिनाख्त नहीं हो सकी
कोरांव थाना क्षेत्र के पथरताल गांव से जादीपुर संपर्क मार्ग के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे ग्रामीणों को शव मिलने की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव झाड़ियों के बीच पड़ा था।