जलालाबाद, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के भामाशाह पार्क में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अरुण अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया.