बाराबंकी में केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। हरख ब्लॉक के तमरसेपुर गांव में पिछले दो साल से पानी की टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। जिला मुख्यालय से सिर्फ 9 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में ‘हर घर जल’ का दावा अधूरा दिखाई दे रहा है।