अकलतरा: मेला में बाइक घुसाने को लेकर युवक के साथ मारपीट करने वाले 3 नामजद सहित अन्य के खिलाफ अकलतरा थाने में केस दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल गांव के गुरुघासीदास मेला में बाइक को घुसाने को लेकर युवक सचिन नोर्गे से 3 लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले 3 नामजद पप्पू, सेम डहरिया, यश भारद्वाज सहित अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, नरियरा गांव के सचिन नोर्गे ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मेला गया था।