दुर्गावती: दुर्गावती बाजार में राजद कार्यकर्ताओं ने राजद नेता अर्जुन यादव की हत्या को लेकर निकाला आक्रोश मार्च
दुर्गावती बाजार मे मंगलवार की शाम 6 बजे राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा राजद नेता अर्जुन यादव की हत्या को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया। इस आक्रोश मार्च मे राजद नेता अजीत सिंह, डॉ रामराज भारती, सोनू यादव, मनोज राजभर, पंकज दूबे, गुड्डू सिंह सहित काफी संख्या मे राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।