दुर्गावती: छांव रोड में दोना पत्तल की कंपनी का उद्घाटन उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने फीता काटकर किया
दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत छांव रोड में दोना पत्तल की कंपनी का रविवार की दोपहर 3 बजे बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर इंडस्ट्रियल एसोशिएशन के सचिव विकास तिवारी एवं समाज सेवी डॉ जवाहर बिंद सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।