दुर्गावती: महाराणा होटल के पास NH-19 पर पिकअप से टमाटर की आड़ में 830 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा होटल के पास NH-19 पर एक पिकअप से टमाटर की आड़ मे 830 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को दुर्गावती पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार की शाम 6 बजे भभुआ जेल भेजा है। गिरफ्तार धंधेवाज हिमांशु कुमार ग्राम राघोपुर जिला वैशाली का निवासी है।