दुर्गावती: भेरिया मोड़ के पास NH-19 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत भेरिया मोड़ के पास NH-19 पर सोमवार की दोपहर 3 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सत्यम कुमार, संदीप कुमार एवं अजित कुमार तीनो ग्राम नवही जिला चंदौली उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्गावती पुलिस के द्वारा सभी घायलों को पीएचसी दुर्गावती पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।