जहानाबाद: जहानाबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक के बाहर हंगामा, NH- 22 को किया घंटों जाम
जहानाबाद शहर के लाल मंदिर के समीप स्थित जीवन ज्योति क्लीनिक में प्रसव के दौरान 27 वर्षीय महिला रेशमा प्रवीण की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। काको थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी महिला की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने शव को NH- 22 पर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और क्लीनिक में तोड़फोड़ की।