लखनपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम तुरगा जलाशय में चला स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का लिया संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तुरगा जलाशय में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जलाशय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन विभाग द्वारा जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिला