सिंगरौली: जिले में मतदान दिवस पर मजदूरों के लिए रहेगा सवैतनिक अवकाश, सहायक श्रम आयुक्त ने दी जानकारी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के परिपालन में निर्वाचन के दौरान मतदान दिवस को कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजक प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने हेतु संवैतनिक अवकाश प्रदान किए जाने के निर्देश हैं। इसी के तहत सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि 19 अप्रैल 2024 मतदान दिवस पर जिले के समस्त मजदूरों के लिए संवैतनिक अवकाश रहेगा।