सिंगरौली: शराब पीने के लिए रुपये न देने पर दो युवकों ने की थी मारपीट, नवानगर पुलिस ने दो आरोपियों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
नवानगर थाना के सीएमपीडीआई के समीप आधी रात को ड्यूटी से लौट रहे एक युवक को दो आरोपी शराब के लिए पैसे मांगने लगे। रकम न देने पर युवक के साथ मारपीट किया गया। जहां युवक ने नवानगर थाने में इस मामले की शिकायत की थी। जिसको लेकर नवानगर पुलिस ने थाना क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।