खैरलांजी: शासकीय हाई स्कूल गजपुर एवं किन्ही में जल संरक्षण का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय विद्यालयों में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया। जन संपर्क कार्यालय से गुरुवार लगभग शाम 3 39 बजे मिली जानकारी के अनुस