हाथरस: कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव से अपहृत हुई युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल लाकर कराया मेडिकल परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई युवती को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। कोतवाली मुरसान पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अपह्त हुई युवती को दस्तयाब कर जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली मुरसान पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।