हाथरस: मुरसान के गांव अनी का नगला में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट व्यक्ति हुआ घायल अस्पताल से किया आगरा रेफर
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव अनी का नगला में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई ! अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ लग गई! इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ! परिजनों द्वारा घायल को जिला अस्पताल लाया गया डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए व्यक्ति को आगरा रेफर कर दिया है!