हाथरस: मोहल्ला खंदारीगढ़ी निवासी एक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया एक गैस सिलेंडर किया बरामद, भेजा जेल
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रही अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मोहल्ला खंदारीगढ़ी निवासी एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर के कब्जे से चोरी किया गया एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।