हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के 1 गांव से अपह्त हुई किशोरी को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल में कराया डाक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई किशोरी को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए किशोरी का को दस्तयाब कर जिला अस्पताल लाकर डॉक्टर की परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।