हाथरस: गांव हरिरामपुर पर एक युवक को कैंटर गाड़ी ने मारी टक्कर, परिजन युवक को लेकर आए जिला अस्पताल डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद अलीगढ़ के गांव हरिरामपुर पर एक युवक को कैंटर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। कैंटर गाड़ी की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को परिजन जिला अस्पताल हाथरस लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।