मीरगंज शहर में होली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। होली के पूर्व हथुआ एसडीओ की अध्यक्षता में शहर में सोमबार शाम 5 बजे फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान हथुआ एसडीपीओ, मीरगंज थानाध्यक्ष, महिला पुलिस बल के जवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।