बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में बाजार व्यवस्था सुधारने की पहल तेज, मांस-मछली और सब्जी दुकानों के लिए किया गया स्थल निरीक्षण
बिक्रमगंज में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अतिक्रमण की समस्या पर नियंत्रण के लिए अनुमंडल प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को 2 बजे अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने काव नदी पुल के पास संचालित मांस-मछली की दुकानों को स्थानांतरित करने और पुराने अनुमंडल परिसर में सब्जी दुकानों के संचालन के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।