खलीलाबाद के मुस्तफा मार्केट में 23 वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।