झांसी: इलाइट चौराहे पर घूम रहे नाबालिक बच्चों का वीडियो बनाकर युवक ने किया वायरल, कहा- बुजुर्ग महिलाओं को कर रहे परेशान
Jhansi, Jhansi | Sep 6, 2026 झांसी के इलाइट चौराहे से नाबालिग बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दावा करता नजर आ रहा है कि चौराहे के आसपास घूम रहे कुछ बच्चे कथित तौर पर सिलोचन का नशा कर रहे हैं। युवक का आरोप है कि ये बच्चे चौराहे से गुजरने वाली बुजुर्ग महिलाओं और अन्य राहगीरों को भी परेशान करते हैं।