पयागपुर: विशेश्वरगंज के पुरैना स्थित नहर में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के चंद्ररावा गांव निवासी सत्यम पुत्र राजेश कुमार शुक्रवार को देर शाम मोहर्रम का जुलूस देखने गया था उसके बाद पुरैना स्थित नहर में नहाने चले गए। इसी दौरान डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही थी। शनिवार दोपहर 12बजे युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा।