सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर को पुलिस प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। चौधरी धर्मवीर गुर्जर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जाने वाले थे।