सहजनवा: घघसरा में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें; डिब्बों में तेल न मिलने से सिंचाई कार्य ठप
घघसरा क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने पेट्रोल पंप संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए डिब्बों में डीजल की जरूरत होती है।