मेरठ: मेरठ में मस्जिद से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी अरेस्ट, चेहरा ढककर जेहाद के वीडियो करता था पोस्ट और कहता था- जेहाद करो
Meerut, Meerut | Aug 17, 2026 मेरठ में यूपी एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय जफर को रविवार को एक मस्जिद से पकड़ा गया। वह बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है और 2022 में मेरठ के एक मदरसे से मौलवी की पढ़ाई पूरी कर चुका है। एटीएस के मुताबिक, वह करीब दो महीने पहले मेरठ आया था।