पिपरा: दलपतपुर तथा ढाब गांव में शारदीय नवरात्र पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई
Pipra, Palamu | Oct 11, 2026 पीपरा प्रखंड के दलपतपुर गांव स्थित देवी मंडप से रविवार को शारदीय नवरात्र को लेकर नवयुवक संघ समिति के तत्वाधान में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में मुख्य श्रोता सुरेश सिंह, समिति के अध्यक्ष अनिल यादव, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के पलामू जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, समाजसेवी रंजीत गुप्ता, संचालक शिवलाल यादव सहित महिला पुरुष शामिल थे।