पूर्वी चंपारण जिले के जितना थाना क्षेत्र में किसान की कथित लापरवाही से एक 12 वर्षीय बच्ची की बिजली स्पर्शघात से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान बिजबनी गांव निवासी अनिल कुमार की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है।