छतरपुर जिले के बछौन क्षेत्र में नायब तहसीलदार रामकुमार खटीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाए जाने और सवाल पूछे जाने के बाद नायब तहसीलदार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक मामला स्टे के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायत से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी शिकायत को लेकर मौके पर पहुंचे व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाए जाने और सवाल किए जाने के दौरान विवाद होने की बात सामने आई है।घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर