छतरपुर के न्यू कॉलोनी स्थित वन स्टॉप सेंटर में एक नाबालिग युवती के साथ साथ रह रही अन्य नाबालिग लड़कियों द्वारा जमकर मारपीट कर उसके प्राईवेट पार्ट टूटब्रश डाल दिया , घटना के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार वन स्टॉप सेंटर में रह रही एक नाबालिग युवती के साथ रात में अन्य नाबालिग लड़कियों ने आपसी विवाद के चलते मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट में युवती को आंख और पेट में भी चोटें आई हैं। परिजनों और पीड़िता ने गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सुबह तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को तत्काल अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।,मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं, जिसमें मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुल चार नाबालिग लड़कियों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ के बयान भी लिए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Sep 26, 2026