कोरांव: महुली में मृत गाय का पोस्टमार्टम करने गए पशु चिकित्साधिकारी को धमकाने और कार्य में बाधा डालने की नहीं हुई एफ आई आर दर्ज
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के महुली गांव में मृत गाय के पोस्टमार्टम के दौरान उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी को धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिसके बाद पशु चिकित्साधिकारी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।