मोतिहारी: तुरकौलिया थाना क्षेत्र में जहरीली पदार्थ के सेवन से मृत व्यक्ति के परिजन के आवेदन पर एक दर्जन गिरफ्तार
जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में जहरीली पदार्थ के सेवन से मृत व्यक्ति के परिजन द्वारा समर्पित आवेदन पर हत्या का कांड दर्ज कर मुख्य साजिशकर्ता नागा राय (सा०-परसौना), जम्मु बैठा (सा०-हरदिया) सहित एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। अन्य फिरार अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी जारी है। जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब 01:01 बजे दिया गया।