इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा... ये गोरखपुर पुलिस है'... DDU में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोले दारोगा, वीडियो वायरल
'ये गोरखपुर पुलिस है... इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा...' गोरखपुर के DDU में धरने पर बैठे छात्रों के बीच जब एक दारोगा ने ये शब्द कहे, तो किसी ने उसका वीडियो बना लिया. अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, विश्वविद्यालय में छात्र धरने पर बैठे थे, उन्हें जबरन हटाने की कोशिश हुई और फिर विश्वविद्यालय परिसर में नोकझोंक की भी हो गई.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो किसी सड़क, चौराहे या थाने का नहीं, बल्कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय यानी DDU का है. वीडियो में एक दारोगा धरने पर बैठे छात्रों से सख्त लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं. दारोगा छात्रों को चेतावनी देते हुए कहते हैं- 'इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा... जान नहीं रहे हो, ये गोरखपुर पुलिस है.' बस, फिर क्या था. वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा और तेजी से वायरल होने लगा.
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar