रामगंजमण्डी: खणी गांव का नाला पार करते समय बहा युवक, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस व ग्रामीण तलाश में जुटे
चेचट के खणी गांव में नाला पार करते समय बुधवार शाम को एक युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन रात होने के कारण कुछ पता नही चल पाया। इसके बाद गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे युवक की तलाश का अभियान शुरू किया गया, जो देर शाम 7 बजे तक चला। ग्रामीणों के अनुसार युवक बुधवार शाम को नाला पार करते समय बह गया था।