रामगंजमण्डी: खणी गांव के खाल में बहे युवक का शव SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बरामद किया, 150 मीटर आगे चट्टानों में फंसा मिला
रामगंजमंडी में चेचट के खणी गांव में खाल पार करते समय बहे युवक पीरु लाल भील का शव शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बरामद कर लिया। यह युवक बुधवार शाम को अपने दोस्तों के साथ खाल पार कर रहा था, तभी अचानक तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों ने 24 घंटे बाद प्रशासन को दी।