हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में बसेड़ी स्थित एक निर्माणाधीन मकान के चारों ओर जलभराव होने से पिता-पुत्र पूरी रात अंदर फंसे रहे। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों निर्माण कार्य के दौरान अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बाहर नहीं निकल सके थे। SDRF की त्वरित कार्रवाई से दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
#SDRF #RescueOperation #Laksar #Haridwar #Uttarakhand #FloodAlert #Waterlogging #Rescue #BreakingNews #UttarakhandNews #HindiNews #LatestNews #HaldwaniExpress #HaldwaniExpressNews #MonsoonUpdate