रतनी फरीदपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSC ने बदला 9वीं-10वीं का पाठ्यक्रम, तीन भाषाएँ अनिवार्य
सीबीएसई ने कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए नया पाठ्यक्रम जारी कर इसे इसी सत्र से लागू कर दिया है। अब छात्रों के लिए तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा, जिनमें दो भारतीय भाषाएं शामिल होंगी। तीसरी भाषा में पास होना बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी होगा। गणित-विज्ञान में मानक और एडवांस कोर्स लागू किए गए हैं, जिसमें एडवांस वैकल्पिक रहेगा।