नवादा: रोह प्रखंड क्षेत्र से राजस्व कर्मचारी को निगरानी ब्यूरो ने 35 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Nawada, Nawada | Feb 3, 2026 नवादा जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने मंगलवार को रोह अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उन्हें 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुलशन कुमार ने एक काम के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।