Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

Hanumangarh Police शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा संगरिया की आवाज़। 16 वाहन किए जब्त, एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान; नाबालिग चालकों पर भी होगी सख्त कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। यातायात थानाधिकारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 16 वाहनों को जब्त (सीज) किया गया। यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 13 मोटरसाइकिल, एक कार तथा दो ऑटो (तीन पहिया वाहन) सीज किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की तथा यातायात नियमों की पालना करने के निर्देश दिए। यातायात थानाधिकारी अनिल चिन्दा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण शराब पीकर वाहन चलाना है। ऐसे चालकों के कारण न केवल उनकी अपनी जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में लगातार अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब समझाइश का दौर समाप्त हो चुका है और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई कि शराब का सेवन करने के बाद किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं तथा स्वयं और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। अनिल चिन्दा ने बताया कि आगामी दिनों में विद्यालय खुलने वाले हैं। इसे देखते हुए स्कूलों के आसपास विशेष नाकाबंदी की जाएगी। यदि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे वाहन चलाते पाए गए तो उनके विरुद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। यातायात पुलिस ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन करने की अपील की है। संगरिया की आवाज़ Government of Rajasthan Rajasthan Police Bikaner Police Ganganagar Police संगरिया पुलिस

Sangaria, Hanumangarh | Jun 29, 2026

MORE NEWS

District Collector & Magistrate - Hanumangarh 
जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा के लिए समर्पित दानदाताओं का हुआ सम्मान
संगरिया की आवाज़। 
60 भामाशाहों और 24 प्रेरकों का सम्मान

हनुमानगढ़, में राजकीय मेडिकल कॉलेज, हनुमानगढ़ जंक्शन में सोमवार को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विकास में वित्तीय सहयोग देने वाले 60 भामाशाहों को ‘शिक्षा श्री सम्मान’ तथा दानदाताओं को प्रेरित करने वाले 24 व्यक्तियों को ‘प्रेरक सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

सीडीईओ श्री पन्नालाल कड़ेला ने बताया कि जिले के तीन दानदाताओं को राज्य स्तरीय ‘शिक्षा भूषण सम्मान’ तथा एक प्रेरक को राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इस वर्ष जिले के कुल 63 भामाशाहों ने शिक्षा के क्षेत्र में 4 करोड़ 5 लाख 81 हजार 533 रुपए का योगदान दिया है, जो गत वर्ष प्राप्त 1 करोड़ 84 लाख 17 हजार 716 रुपए की तुलना में लगभग 2 करोड़ 21 लाख 63 हजार 817 रुपए अधिक है। 

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने दानदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए घोषणा की कि भामाशाहों द्वारा विद्यालयों में किए गए कार्यों एवं योगदान का संक्षिप्त वीडियो प्रतिदिन जिला कलक्टर कार्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) श्री च्यानण मल भार्गव ने जिले में भामाशाहों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

समारोह में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव सहित जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद कुमार डेलू, श्री प्रदीप ऐरी, श्री विकास गुप्ता, श्री संजय शर्मा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कड़ेला एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित भामाशाहों को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों, भामाशाहों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री भीष्म कौशिक एवं श्रीमती सरिता राघव ने किया।
संगरिया की आवाज़ 
Ministry of Education

District Collector & Magistrate - Hanumangarh जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा के लिए समर्पित दानदाताओं का हुआ सम्मान संगरिया की आवाज़। 60 भामाशाहों और 24 प्रेरकों का सम्मान हनुमानगढ़, में राजकीय मेडिकल कॉलेज, हनुमानगढ़ जंक्शन में सोमवार को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विकास में वित्तीय सहयोग देने वाले 60 भामाशाहों को ‘शिक्षा श्री सम्मान’ तथा दानदाताओं को प्रेरित करने वाले 24 व्यक्तियों को ‘प्रेरक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सीडीईओ श्री पन्नालाल कड़ेला ने बताया कि जिले के तीन दानदाताओं को राज्य स्तरीय ‘शिक्षा भूषण सम्मान’ तथा एक प्रेरक को राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इस वर्ष जिले के कुल 63 भामाशाहों ने शिक्षा के क्षेत्र में 4 करोड़ 5 लाख 81 हजार 533 रुपए का योगदान दिया है, जो गत वर्ष प्राप्त 1 करोड़ 84 लाख 17 हजार 716 रुपए की तुलना में लगभग 2 करोड़ 21 लाख 63 हजार 817 रुपए अधिक है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने दानदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए घोषणा की कि भामाशाहों द्वारा विद्यालयों में किए गए कार्यों एवं योगदान का संक्षिप्त वीडियो प्रतिदिन जिला कलक्टर कार्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) श्री च्यानण मल भार्गव ने जिले में भामाशाहों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। समारोह में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव सहित जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद कुमार डेलू, श्री प्रदीप ऐरी, श्री विकास गुप्ता, श्री संजय शर्मा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कड़ेला एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित भामाशाहों को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों, भामाशाहों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री भीष्म कौशिक एवं श्रीमती सरिता राघव ने किया। संगरिया की आवाज़ Ministry of Education

Sangaria, Hanumangarh | Jun 30, 2026

#संगरिया आखिर ऐसा ही करना पड़ेगा
Jarnail Singh Brar 
DhruvRaj Godara Premsukh Godara Sanjeev Kumar Soni विजयसिहं बैनिवाल

#संगरिया आखिर ऐसा ही करना पड़ेगा Jarnail Singh Brar DhruvRaj Godara Premsukh Godara Sanjeev Kumar Soni विजयसिहं बैनिवाल

Sangaria, Hanumangarh | Jun 28, 2026

Hanumangarh Police 
#बाईट- श्री नरेंद्र सिंह मीना, एसपी हनुमानगढ़ 
ईनामी एव एनडीपीएस प्रकरण
संगरिया की आवाज़। 
Government of Rajasthan

Hanumangarh Police #बाईट- श्री नरेंद्र सिंह मीना, एसपी हनुमानगढ़ ईनामी एव एनडीपीएस प्रकरण संगरिया की आवाज़। Government of Rajasthan

Sangaria, Hanumangarh | Jun 27, 2026

#संगरिया_की_आवाज़ | डॉक्टर का पक्ष भी जानना जरूरी 2️⃣
सोशल मीडिया पर किसी भी घटना का एक पक्ष तेजी से वायरल हो जाता है, लेकिन निष्पक्ष पत्रकारिता का मूल सिद्धांत है कि हर पक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले।
पिछले दिनों संगरिया के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉ. प्रिंस भाटिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद डॉ. भाटिया ने अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो भेजा है, जिसे संगरिया की आवाज़ जनता तक पहुंचा रही है, ताकि लोग पूरे मामले को दोनों पक्षों से समझ सकें।
डॉ. भाटिया का कहना है कि कुछ लोग अपनी मनमर्जी के अनुसार दवाइयां, जांचें या अन्य सुविधाएं दिलाने का दबाव बनाते हैं। जब नियमों के अनुसार ऐसा संभव नहीं होता, तो सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जाता है। उनका यह भी कहना है कि इससे पहले भी उन पर दबाव बनाने और बदनाम करने की कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने हमेशा नियमों और चिकित्सा मानकों के अनुसार ही कार्य किया।
यह भी एक गंभीर सवाल है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या डॉक्टर पर बार-बार इस प्रकार का अनावश्यक दबाव बनाया जाएगा, तो भविष्य में योग्य डॉक्टर छोटे शहरों और कस्बों में सेवाएं देने से हिचकिचा सकते हैं। इसका सीधा असर आम जनता की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ता है।
संगरिया की आवाज़ का उद्देश्य किसी एक पक्ष का समर्थन करना नहीं, बल्कि सत्य और निष्पक्ष जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। इसलिए हम सभी से अपील करते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या आरोप के आधार पर तुरंत निष्कर्ष न निकालें। पहले सभी पक्षों को सुनें, तथ्यों को समझें और फिर अपनी राय बनाएं।
सच्चाई तथ्यों से तय होती है, केवल वायरल वीडियो से नहीं।
संगरिया की आवाज़।
Government of Rajasthan 
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

#संगरिया_की_आवाज़ | डॉक्टर का पक्ष भी जानना जरूरी 2️⃣ सोशल मीडिया पर किसी भी घटना का एक पक्ष तेजी से वायरल हो जाता है, लेकिन निष्पक्ष पत्रकारिता का मूल सिद्धांत है कि हर पक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले। पिछले दिनों संगरिया के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉ. प्रिंस भाटिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद डॉ. भाटिया ने अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो भेजा है, जिसे संगरिया की आवाज़ जनता तक पहुंचा रही है, ताकि लोग पूरे मामले को दोनों पक्षों से समझ सकें। डॉ. भाटिया का कहना है कि कुछ लोग अपनी मनमर्जी के अनुसार दवाइयां, जांचें या अन्य सुविधाएं दिलाने का दबाव बनाते हैं। जब नियमों के अनुसार ऐसा संभव नहीं होता, तो सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जाता है। उनका यह भी कहना है कि इससे पहले भी उन पर दबाव बनाने और बदनाम करने की कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने हमेशा नियमों और चिकित्सा मानकों के अनुसार ही कार्य किया। यह भी एक गंभीर सवाल है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या डॉक्टर पर बार-बार इस प्रकार का अनावश्यक दबाव बनाया जाएगा, तो भविष्य में योग्य डॉक्टर छोटे शहरों और कस्बों में सेवाएं देने से हिचकिचा सकते हैं। इसका सीधा असर आम जनता की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ता है। संगरिया की आवाज़ का उद्देश्य किसी एक पक्ष का समर्थन करना नहीं, बल्कि सत्य और निष्पक्ष जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। इसलिए हम सभी से अपील करते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या आरोप के आधार पर तुरंत निष्कर्ष न निकालें। पहले सभी पक्षों को सुनें, तथ्यों को समझें और फिर अपनी राय बनाएं। सच्चाई तथ्यों से तय होती है, केवल वायरल वीडियो से नहीं। संगरिया की आवाज़। Government of Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

Sangaria, Hanumangarh | Jun 27, 2026