जतारा: मऊ बुजुर्ग:मकान में फांसी पर लटकी मिली 28 वर्षीय महिला, दो बच्चों की मां की मौत से गांव में सनसनी
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ बुजुर्ग में 28 वर्षीय महिला ने अपने ही मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।