गुण्डरदेही: भरदाकला के बांध से किया जा रहा है अवैध मुरूम खनन,सरपंच ने कहा पंचायत से नहीं लिए है कोई प्रस्ताव,कार्यवाही उठी मांग
ग्राम भरदाकला के बांध से इन दिनों बड़े-बड़े चैन माउंटेन और हाईवा के सारे सैकड़ों गाड़ियां अवैध रुप से बिना किसी पंचायत प्रस्ताव के बांध से मुरूम खनन कर रही है। सरपंच लक्ष्मीबाई ने कहा कि हमें मुरूम खनन के बारे में जानकारी नहीं है और नहीं पंचायत से किसी भी प्रकार से कोई प्रस्ताव लिया गया है। मुरूम खनन को लेकर ग्रामीण अब कार्यवाही की मांग भी कर रहे हैं।