गुण्डरदेही: श्रमिक दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा ग्राम सिकोसा में सामूहिक बोरे बासी का किया गया आयोजन
1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में ग्राम सिकोसा में श्रमिकों का सम्मान करते हुए सामूहिक बोरे बासी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता वा मनरेगा में काम कर ही महिलाओं के साथ गांव के श्रमिक इस बोरे बासी के आयोजन में शामिल हुए हैं।